Make Donation

Call Now(+91) 9165935983

Our LocationMahuwapara Fundurdihari Ambikapur 497001


Value of water in our life



जल प्रकृति की एक अनमोल धरोहर है। बिना पानी के जीवन तनिक भी संभव नहीं है

जल प्रकृति की एक अनमोल धरोहर है। बिना पानी के जीवन तनिक भी संभव नहीं है। पीने के लिये शुद्ध जल हमारे लिये जरूरी है और आज इसी की कमी सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है, लगातार पेयजल के कमी की बात देश के अलग-अलग हिस्से से आते हैं। न सिर्फ गर्मी के मौसम में बल्कि कई स्थानों पर यह समस्या वर्षभर का बनी रहती है, कई स्तर पर इस तरह की समस्या के कारण लड़ाईया तक होती हुई दिखाई देती है। ऐसे में आज जल का संरक्षण करना हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि स्वच्छ एवं सुरक्षित जल अच्छे स्वास्थ्य की जरूरत है। धरती के दो तिहाई हिस्से पर पानी भरा हुआ है। फिर भी पीने योग्य शुद्ध जल पृथ्वी पर उपलब्ध जल का मात्र एक प्रतिशत हिस्सा ही है। 97 प्रतिशत जल महासागर में खारे पानी के रूप में भरा हुआ है। शेष रहा दो प्रतिशत जल बर्फ के रूप में जमा है। आज समय है कि हम पानी की कीमत समझें। यदि जल व्यर्थ बहेगा तो आगे वाले समय में पानी की कमी एक महा संकट बन जाएगी। अब प्रश्न यह है कि क्या अब तक नगरों, महानगरों, गाँवों, में पेयजल का उचित व्यवस्था हो चुकी है? यदि नहीं तो आजादी के इतने वर्षों के बाद भी हम यह व्यवस्था क्यों नहीं कर पाए? गाँव की सरकार पंचायत, नगरों की नगरपालिका, राज्यों एवं केन्द्र की सरकारों ने इस प्राथमिक मसले का अब तक हल क्यों नहीं किया है?                    

                  वर्तमान में देश के सामने बड़ी समस्या है,वह है जल की समस्या। देश के कई राज्य जल की समस्या से जूझ रहे है,पेयजल को लेकर लढाईया हो रही हैं,लेकिन इन सब के बावजूद हम कितने जागरूक हुए हैं।अभी भी हम न तो जल को संरक्षित कर पा रहे है,और ना तो जल की बर्बादी को रोक पा रहे हैं।इस प्रकार हम जल की को संरक्षित करने के लिए हम कुछ कदम उठाए हैं।                    

                  जल को बचाना आज हमारे लिए बहुत जरूरी हो गया है इसलिए हमने सरगुजा साइंस ग्रुप के तहत वॉटर हार्वेस्टिंग के विषय में कार्य किया । हमने यह जानकारी लिए की अंबिकापुर में कितनो के यहां वॉटर हार्वेस्टिंग  है,और कितनो के यहां नही है।इस प्रकार जानकारी लेने के पश्चात् यह पता चला कि पूरे अंबिकापुर में 40% व्यक्ति के यहां वॉटर हार्वेस्टिंग है तथा 60% व्यक्ति के घरो में वॉटर हार्वेस्टिंग नही है, तथा कुछ व्यक्तियों को वॉटर हार्वेस्टिंग के बारे में जानकारी भी नही हैं। अतः हमारे द्वारा जानकारी देने के पश्चात् वे वॉटर हार्वेस्टिंग के बारे में समझ गए। तथा जल को कीमती समझते हुए उन्होंने अपने घरों में वॉटर हार्वेस्टिंग को  बनाने  का निश्चय किया।वॉटर हार्वेस्टिंग बनाने का मुख्य उददेश्य हमारे द्वारा यह बताया गया कि बरसात के पानी को व्यर्थ नहीं जाने देना है, जो भी पानी है, उसको टैक में गिराए  व्यर्थ न जाने दे। जिससे पानी नीचे जाएगा। तथा जिससे जल स्तर बना रहेगा। हमारे इस सुझाव के पश्चात् व्यक्ति काफ़ी प्रभावित हुए।तथा जल को बचाने का निश्चय किया।"हम सब ने यह ठाना हैं,जल को बचाना है।"